चन्दौली । अलीनगर थाना अंतर्गत द गुरुकुलम स्कूल एक बार फिर विवादों के घेरे में घिर गया है । मामला एक शिक्षक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगा है । शिक्षक के खिलाफ अलीनगर थाने में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है ।
स्कूल के म्यूजिक टीचर पर एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में छात्रा के परिवार ने स्कूल के प्रिंसिपल पर आरोपी शिक्षक को भगाने का भी आरोप लगाया है ।
छात्रा की मां की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री हर रोज स्कूल ट्रैवलर से स्कूल आती जाती थी । वहीं म्यूजिक टीचर धीरज भी उस वाहन में साथ आता जाता था। आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था । उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल से की तो कार्रवाई के बजाय बात को दबाने का दबाव बनाने लगी । पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक को पीछे के दरवाजे भगा दिया ।
सीओ पीडीडीयू नगर कृष्णममुरारी शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कारवाई की जा रही है ।
इस मामले में ‘द गुरुकुलम स्कूल’ के प्रिंसिपल प्रियंका मुखर्जी ने बताया कि शिक्षक को हटा दिया गया है । मामले में सीसीटीवी की जाँच की जा रही है उसके आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *