यात्री सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध के साथ भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की गई है तैनाती – उदय सिंह मीना
चंदौली । महापर्व छठ के दृष्टिगत पूर्व मध्य रेलवे के पं दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल द्वारा बिहार आने और यहां से जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। जिससे यात्रियों की सुरक्षित, आरामदायक और बिना किसी अव्यवस्था के यात्रा पूरी हो सके।डीआरएम ऑफिस में गाड़ियों व स्टेशन की 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में एक अलग ‘वॉर रूम’ बनाया गया है। जहां रेलवे के अधिकारी द्वारा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। इसके साथ ही खुद डीआरएम उदय सिंह मीना भी वार रूम में बैठकर गाड़ियों व स्टेशन की स्थिति का जायजा लेते हैं और संबंधित कर्मचारियों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश देते हैं।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की मदद के लिए ‘मे आई हेल्प यू’ सहायता बूथ चौबीसों घंटे संचालित किए जा रहे हैं।वहीं यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर डीडीयू मंडल द्वारा प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। इन काउंटरों पर टिकट बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अधिक संख्या में फैसिलिटेटर नियुक्त किए गए हैं, ताकि यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। साथ ही, जनरल टिकट काउंटर और रिजर्वेशन काउंटर पर क्यूआर कोड सिस्टम भी लगाया गया है, जिससे यात्री सहजता से टिकट का भुगतान कर सके।
उन्होंने बताया कि महापर्व छठ पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल द्वारा 3 स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।इसके अलावा डीडीयू जंक्शन से गया के बीच अनारक्षित फास्ट स्पेशल पैसेंजर भी प्रतिदिन संचालित की जा रही है।इसके साथ जरूरत पड़ने पर अन्य अतिरिक्त स्पेशल गाड़ियों का संचालन डीडीयू मंडल द्वारा किया जायेगा।जिससे यात्रियों की सुगम सुरक्षित व आरामदायक यात्रा पूरी हो सके।रेल प्रशासन द्वारा संचालित दर्जनों स्पेशल गाड़ियों के अलावा सिर्फ डीडीयू मंडल 4 स्पेशल गाड़ियां हैं।जिससे छठ महापर्व पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।इसके साथ ही यात्री सुविधा हेतु व्यापक प्रबंध के साथ भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनाती की गई है।स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं के मद्देनजर व्यापक प्रबंध किये गए हैं।उन्होंने यात्रियों से वैध श्रेणी में ही यात्रा करने की अपील की है।