चंदौली। आरपीएफ, जीआरपी, सीआईबी की संयुक्त टीम द्वारा सावन मास के दृष्टिगत डीडीयू जंक्शन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू के निरीक्षक प्रभारी प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी डीडीयू निरीक्षक प्रभारी सुनील कुमार सिंह साथ सीआईबी की टीम ने डीडीयू जंक्शन पर दो व्यक्तियों को एक वजनी झोला एवं एक ब्राउन रंग का बैग के साथ डीडीयू स्टेशन के पैदल पुल पर पकड़ा गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा रोके जाने पर दोनों व्यक्ति सहम गए। झोले में रखे सामान के बारे में पूछने पर खाने पीने की सामान बताया। संदेह होने पर झोला खोलकर उनको दिखाने के लिए बोलने पर कतरानें लगे।जिसके बाद इनके द्वारा बताया गया कि इसमें कैश है। झोला खुलवाकर देखने पर नोटों की गद्दियां दिखाई दिया जिसे पकड़कर आरपीएफ पोस्ट डीडीयू पर लाया गया।
पूछताछ करने पर उक्त दोनों ने अपना नाम व पुष्पेंद्र कुमार उम्र करीब 31 वर्ष, पुत्र विनोद कुमार, निवासी मकान संख्या 45, बादशाहपुर रोड, प्राथमिक विद्यालय मधुपुर, थाना मुगरा बादशाहपुर, जनपद जौनपुर एवं आशीष कुमार मिश्रा, उम्र करीब 37 वर्ष, पुत्र जगत नारायण मिश्रा, निवासी कंधरपुर भोगवारा, थाना हंडिया, जिला प्रयागराज बताया। बैग एवं झोला में रखे समान के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बल्कि बताया कि वाराणसी से अपने घर हंडिया लेकर जा रहे है। बाद दोनों के पास से बरामद बैग एवं झोला को खोलकर देखने पर नकद उन्नतीस लाख तैंतीस हजार एक सौ पचास रुपया पाया गया। जिसके संबंध में दोनों व्यक्ति से पूछताछ करने पर कोई भी वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिसकी सूचना आयकर विभाग को दिया गया।
कैश की गिनती उपरांत आयकर विभाग दोनों व्यक्तियों को अपने साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु ले जाया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही आयकर विभाग वाराणसी द्वारा की जा रही है। उक्त टीम में आरपीएफ के उप निरीक्षक अमरजीत दास, अर्चना मीणा, आरक्षी पवनेश कुमार सिंह, अजय पाल, भगवान सिंह जीआरपी डीडीयू के उप निरीक्षक संदीप राय साथ स्टाफ, सीआईबी डीडीयू के आरक्षी विनोद कुमार यादव आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *