चंदौली । जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत पड़ाव क्षेत्र में किन्नरो का एक ग्रुप इन दिनों आतंक का पर्याय बना हुआ है। पड़ाव के किन्नरों ने अपने कुछ युवकों के साथ मुग़लसराय न्यू महाल निवासी किन्नर समुदाय के सदस्यों पर हमला कर उनके स्वर्णाभूषण छीन लिए।
जिससे नाराज किन्नर समाज ने गुरुवार को मुगलसराय कोतवाली का घेराव किया साथ ही पुलिस को घटना से अवगत कराया।
किन्नर समाज ने मारपीट में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
मुग़लसराय निवासी रिंकी किन्नर ने बताया कि मंगलवार की रात अपने साथियों के साथ अपने बहन के घर वाराणसी गए हुए थे वापस होते समय पड़ाव चौराहे के पास चाय पीने के लिए रुक गयी थी तभी 4 से 5 किन्नर व 15 की संख्या में स्थानीय कुछ युवको ने हमला बोल दिया।
जिसमे रिंकी किन्नर व उनके साथी शिवम चौहान को काफी चोट आई है। रिंकी किन्नर का कहना है कान में डायमंड की ज्वेलरी और हाथ की अंगूठी भी हमलावरों ने छीन लिया है।
इसको लेकर गुरुवार की सुबह भारी संख्या में किन्नर समाज के लोग मुग़लसराय कोतवाली में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे ।
वही मुग़लसराय कोतवाली पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच में जुटी है।