सांसद डॉ बिनोद बिंद ने स्कूल के कक्ष का किया लोकार्पण
चन्दौली । बच्चे जिस तरह से अपनी शिक्षा को लेकर सजग हैं, उसमें शिक्षकों का अहम योगदान है। शिक्षकों का मुख्य दायित्व ही यही है कि वह विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को समाज और राष्ट्र के काबिल बनाएं। उक्त बातें भदोही सांसद डॉ बिनोद बिंद ने ऊपरदहां के एक स्कूल के नवनिर्मित कक्ष के लोकार्पण एवंग शिक्षक गोष्ठी में बोले ।

सांसद डॉ बिनोद बिंद ने सर्वप्रथम शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया । उन्होंने कक्ष के लोकार्पण के बाद शिक्षक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एकता व अखंडता को प्रतिनिधित्व करने वाले इस देश के अध्यापक अध्यापिकाएं व बच्चे है । इस शुभ अवसर पर हम सबका स्वागत एवंग अभिनंदन करते है । उन्होंने कहा कि कोई देश महान नही होता उस देश को महान बनाने के लिए उस देश के नागरिक होते है । उनकी कर्तव्यनिष्ठा सत्यनिष्ठा ईमानदारी व्यवहार आचरण से ही देश आगे बढ़ता है । उन्होंने शिक्षा पर बात करते हुए कहा कि हमारे देश के कंपोजिट विद्यालय का कॉन्सेप्ट से नई शिक्षा नीति को क्रियान्वयन करने का अवसर मिला । उसमे जो भी विद्यालय है उसे देखकर उसे एकसमानवेसी शिक्षा प्रदान कराना है । उन्होंने मोदी जी को धन्यवाद दिया कि आज प्रतियोगी परीक्षाएं 13 भाषाओं में होने लगी है । उन्होंने कहा कि भाषाओं से किसी के ज्ञान को नही परख सकते । एक अध्यापक को बच्चों को बनाने में बहुत बड़ा रोल होता है अगर शिक्षक बच्चों को गलत दिशा में ले जाता है तो उसकी के पीढियां बर्बाद हो जाती है । उन्होंने कहा शिक्षक समाज का दर्पण होते है। बच्चे देश का भविष्य है उसे सही शिक्षा मिले तो वह हर क्षेत्र में आगे निकल सकते है ।

इस अवसर पर अपर शिक्षा निदेशक कामता प्रसाद पाल , जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया ब्लॉक प्रमुख अवधेश प्रसाद खंड शिक्षा अधिकारी प्रभा शंकर पांडेय ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद अरविंद तिवारी मनोज श्रीवास्तव अरविंद यादव संतोष तिवारी राजीव यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे ।