चन्दौली । रविनगर स्थित एस. जी. पब्लिक स्कूल में गृह मंत्रालय (भारत सरकार) के निर्देशानुसार देश का पड़ोसी देश के साथ बदलते हुए हालात् को देखते हुए ब्लैक आउट और मार्क ड्रिल ऑपरेशन का छात्रों के समक्ष पूर्वाभ्यास हुआ। उन्हें दिखाया गया कि कैसे सतर्कता व समझदारी से वे अपना और अपने संबंधियों को सुरक्षित करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्हें आग पर काबू करने, दरवाज़े खिड़कियों को बंद करने, प्रकाश के स्रोतों को बंद करने, सिर को ढँकने व सुरक्षित करने जैसे अनेक तकनीकियों से अवगत कराया गया। प्रधानाचार्य प्रशांत कुमार तिवारी ने कहा कि “ऐसी विषम परिस्थिति में देश का प्रत्येक नागरिक कंधे से कंधा मिलाकर तैयार है। यह पूर्वाभ्यास निश्चय ही कठिन परिस्थितियों से उबरने हेतु मील का पत्थर साबित होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *