चन्दौली । बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों में आक्रोश है। शनिवार को तहसील मुख्यालय पर समस्याओं का निस्तारण को लेकर विरोध जताया। इस दौरान एसडीएम कुंदन राज कपूर ने किसानों को समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराने का आश्वासन देकर समझा बुझाकर शांत कराया। इस मौके पर किसानों ने समस्या से संबधित पत्रक सौपा।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह ने आरोप लगाया कि तहसील दिवस से लेकर समाधान दिवस तक किसान से लेकर आम नागरिक अपनी समस्याओं केा लेकर फरियाद करता है। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। राजस्व सहित अंश निर्धारण के लिये किसान दर दर भटक रहे है। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केन्द्र प्रभारियों की मनमानी के कारण किसान लम्बे समय से परेशान है। नियमित रूप से क्रय केन्द्र नहीं खुलने से नईबाजार,रानेपुर,भोजापुर,बथावर सहित अन्य क्रय केन्द्रों पर किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान है। भोजापुर में बीते दिनों धान लेने के बाद भी अंगूठा नहीं लगाया गया। जिसके कारण 18 कुंतल से अधिक का धान का पैसा किसानों का बकाया है। जब क्रय केंद्र प्रभारी से कहा जाता है तो वह अगले साल क्रय केंद्र खुलने पर अंगूठा लगाने की बात कही जाती है। इससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही बरह परगना के फूलपुर निवासी गुलाब यादव ने नवीन परती जमीन पर कुछ दबंगो के कब्जे की शिकायत की है। कहा कि तीन,चार दबंग और भू-माफिया मिलकर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से पक्का मकान बनाकर कब्जा कर लिए है। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन आज तक उन दबंगो को बेदखल नही किया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने सभी मामलों का निस्तारण जल्द कराने का भरोसा देते हुए किसानों को शांत किया।इस मौके पर रामअवतार सिंह,रंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *