चन्दौली । पीडीडीयू नगर कसाब मोहाल स्थित लिटिल चैंप प्ले स्कूल में पहले दिन शुक्रवार कोप्ले ग्रुप से लेकर यू के जी तक के बच्चों को अपने ही घर का एहसास हुआ। पहला दिन होने के चलते कुछ बच्चे क्लास में बैठने में संकोच कर रहे थे। ऐसे में मैडम ने बच्चों को पैंपर करते हुए क्लास में बैठाया। यहां मौजूद टीचर्स ने बिल्कुल मां की तरह उन बच्चों को स्नेह दिया ताकि वे यहां के माहौल में ढल जाएं। प्रिंसिपल फिरदौस शमी व टीचर्स ने सभी बच्चों पर फूलों के साथ स्वागत कर क्लासरूम में भेजा।
इस दौरान बच्चों का उत्साह भी देखते बन रहा था। वहीं, बाहर खड़े अभिभावक भी स्कूलों के इस अंदाज से खासे खुश नजर आए। सभी का यही कहना था कि अगर रोजाना स्कूल इसी भाव से बच्चों को ट्रीट करें तो उन्हें सही, गलत का फर्क समझाने में काफी मदद मिलेगी। वहीं, फस्र्ट टाइम स्कूल आने वाले बच्चों को कंफर्ट फील कराने के लिए बच्चों को खेल-कूद की एक्टीविटीज में इंगेज किया गया।
इस दौरान सुभद्रा सिंह, रहीमा,पलक जायसवाल, प्रीति वर्मा, चंदा देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।