गंदगी के बीच चाय के शौकीन लेते है चुस्की हो सकते है संक्रमण के शिकार

मुग़लसराय। जहां एक तरफ सरकार ने स्वच्छता अभियान चला रखा है तो वही दूसरी तरफ डीलक्स शौचालय के ठीक नीचे चाय की दुकान के सामने लगा गंदगी के अंबार ने स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है । बताते चले कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए डीलक्स शौचालय बना हुआ है जिसमे एक प्राइवेट कंपनी द्वारा चाय की दुकान भी खुला है। जहां चाय के शौकीन रेल यात्रियों व राहगीरों को गंदगी के बीच चाय परोसते है । जिससे चाय की चुस्की लेने वाले लोगों को गंभीर बीमारी का खतरा बना रहता है। वही चाय के दुकान के आमने सामने आड़ी तिरछी बेतरतीब खड़ी दर्जनों बाइको से लोगों को परेशानी होती है और विरोध करने पर आये दिन राहगीरों से झगड़े भी होते रहते है। ये सारा काम रेल अधिकारी के नाक के नीचे होता है फिर भी रेल अधिकारी मौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *