मुगलसराय में एक किलोमीटर पैदल मार्च, पाकिस्तान का फूंक पुतला
चन्दौली । पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अलीनगर तिराहे से मुगलसराय काली मंदिर तक एक किलोमीटर का पैदल मार्च कर काली मंदिर के पास पहुंचकर उन्होंने पाकिस्तान का पुतला फूंका और पाकिस्तान का झंडा फाड़ दिया। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री तेज प्रताप सिंह उर्फ लकरु सिंह ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष हिंदू परिवारों पर हुए क्रूर हमले की हमलोग घोर निंदा करते हैं । हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील करते हैं कि पाकिस्तान को आतंकवाद के सुरक्षित ठिकाने के रूप में चिह्नित कर उस पर कड़ा वैश्विक दबाव बनाया जाये । हम भारत सरकार से भी मांग करते हैं कि इस घिनौने अपराध के दोषियों को कठोर से कठोर सजा देना चाहिए ताकि आगे से कोई भी ऐसी हिमाकत न करे । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसी कार्रवाई से पाकिस्तान भविष्य में इस तरह की हरकतें करने से पहले सौ बार सोचेगा।

पुतला दहन करनेवालों में तेज प्रताप सिंह, अंकित गुप्ता, गोल्डी जायसवाल, नमन गुप्ता, अमन, मनीष, रोहित, प्रिंस, किट्टू, आशीष, गुड्डू सिंह टोपी और संदीप सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।