चन्दौली । मुगलसराय के ग्राम सभा कमलापुर एकौनी में स्थित जीवक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित 10वे आयुर्वेद दिवस 2025 का आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि चिकित्सक व भदोही के लोकप्रिय सांसद डॉ बिनोद बिंद व संरक्षक शिवबोध राम पूर्व एमएलसी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । डॉ बिनोद बिंद ने कहा की हर साल चंद्र कैलेंडर के आधार पर देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरी के सम्मान में धनतेरस पर आयुर्वेद दिवस मनाया जाता था। तारीख हर साल बदलती रहती थी। इसलिए, भारत सरकार ने इसे 2025 से हर साल एक निश्चित दिन, यानी 23 सितंबर को मनाने का फैसला किया।
उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद को “आखिरी सहारा” नहीं, बल्कि बीमारियों के इलाज का पहला विकल्प बनाना है । इस दिशा में केंद्र सरकार और आयुष मंत्रालय मिलकर काम कर रहें हैं । इसी सोच को दिखाने के लिए 23 सितंबर से शुरू होने वाला 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है । जिसका इस साल का थीम “आयुर्वेद फॉर पीपल, आयुर्वेद फॉर प्लानेट” है । उन्होंने कहा
भारत प्राचीन सभ्यता में निहित एक देश है और इसकी अपनी कई स्वदेशी चिकित्सा प्रणालियां हैं, जिनमें से एक “आयुर्वेद” है। आयुर्वेद शब्द संस्कृत भाषा से लिया गया है जहां “आयुह” का अर्थ है जीवन और “वेद” का अर्थ है विज्ञान या ज्ञान। इसलिए, आयुर्वेद साहित्य का अनुवाद “जीवन का विज्ञान” के तौर पर होता है।
कहा कि यह दिन सिर्फ आयुर्वेद के लिए नहीं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के प्रति देश की प्रतिबद्धता भी है । डॉ बिंद ने बताया कि 10वां आयुर्वेद दिवस आयुर्वेद को हर व्यक्ति तक पहुंचाने और वैश्विक स्वास्थ्य में उसकी अहम भूमिका को फिर से मजबूत करने का अवसर है । उन्होंने कहा कि आज आयुर्वेद व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से विश्व स्तर पर फैल चुका है, जिसने तिब्बत, चीन और अन्य क्षेत्रों में पारंपरिक औषधि-प्रणालियों को प्रभावित किया है।
यह एक वैश्विक आंदोलन के रूप में विकसित हो चुका है, जिसे 24 देशों में पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के रूप में मान्यता प्राप्त है तथा 100 से अधिक देश इसके उत्पादों का आयात करते हैं। इस अवसर पर पुरष्कार का वितरण भी किया गया । कार्यक्रम के दौरान जीवक हॉस्पिटल के संरक्षक शिवबोध राम , धर्मेन्द्र यादव, रवि सहित छात्र, डॉक्टर एवंग स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *