मानस नगर कॉलोनी में विवाद के दौरान हरि ओम वर्मा ने चलाई गोली, सुनील यादव के कंधे में लगी
चंदौली । अलीनगर थाना क्षेत्र में बीती रात गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। मानस नगर कॉलोनी में रात 11 से 12 बजे के बीच हुई इस घटना में एक युवक घायल हो गया।
घटना के अनुसार, मानस नगर 1404 वॉटर के नीचे कुछ लोगों ने सुनील यादव को फोन कर बुलाया था। सभी एक-दूसरे को पहचानते थे और आपस में कहासुनी कर रहे थे। सुनील यादव बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हरि ओम वर्मा ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें सुनील यादव के कंधे में एक गोली लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिरासत में लिए गए अभियुक्तों में आनंद सिंह गोलू (बलिया), अगस्त्या शर्मा (वाराणसी), हरि ओम वर्मा (भोगवारे), राहुल यादव (अलीनगर), सौरभ सिंह रिशु (शास्त्री कालोनी) और तौसीफ सिद्दीकी (अलीनगर) शामिल हैं।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घायल सुनील यादव का इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।