बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रूपयें
चन्दौली । पुलिस अधीक्षक चन्दौली ने शराब तस्करी पर रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में
अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चेंकिंग के दौरान लोको कालोनी थाना अलीनगर से छह शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे के पांच पिट्ठू बैग, दो ट्राली बैक व एक झोले से कुल मात्रा लगभग 67 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से उनका नाम पता पूछने पर राजीव पुत्र नन्द किशोर निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना पुनपुन जिला पटना बिहार रविशंकर पुत्र अर्जून लाल निवासी मोहिउद्दीनपुर थाना पुनपुन जिला पटना बिहार दिलीप कुमार पुत्र किशोर पासवान निवासी कोड़ोर थाना बेलछी जिला पटना बिहार नवनीत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी जोगता थाना चाँन्दी जिला भोजपुर बिहार दुर्गेश कुमार पुत्र राज किशोर सिंह निवासी रामपुर थाना गड़हनी जिला भोजपुर बिहार व हंस लाल विन्द पुत्र बहादुर विन्द निवासी ग्राम चन्दोरूइया थाना भभुआ जिला भभुआ बिहार बताया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 231/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।