चन्दौली । शराब की तस्करी पूर्ण रूप से रोकने के लिए कटिबद्ध आरपीएफ व अलीनगर पुलिस ने रोज शराब के साथ तस्करों को पकड़ रही है । काफी हद तक शराब तस्करी पर लगाम भी लग चुका है । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्र व आरपीएफ टीम को ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर चेंकिंग के दौरान मानस नगर पोखरा के पास से 5 शराब तस्करो को गिरफ्तार कर 62 आफिसर च्वाइस अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 180 ML, 45 ब्लू लाइम देशी शराब प्रत्येक की मात्रा 200 ML, 17 रायल स्टेज अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 750 ML, 03 रायल स्टेज अंग्रेजी शराब प्रत्येक की मात्रा 375 ML, 19 अदद 8 PM अंग्रेजी शराब प्रत्येक मात्रा 180 ML, 21 बीयर किंगफिशर प्रत्येक मात्रा 500 ML, नाजायज अंग्रेजी शराब कुल 47.95 लीटर बरामद किया गया । गिरफ्तार 05 अभियुक्तों की पहचान अरुण कुमार पुत्र निरंजन कुमार निवासी जवाहर टोला आरा थाना नवादा जिला नवादा बिहार रवि कुमार पुत्र चन्देश्वर प्रसाद सिंह निवासी कोठही थाना पुनपुन जिला पटना बिहार कृष्णदेव कुमार पुत्र स्व0 जीवन यादव निवासी हरदियाबाद थाना मुफसी जिला मुंगेर बिहार उम्र 26 वर्ष अमित कुमार पुत्र सुनील प्रसाद यादव निवासी हरदियाबाद थाना मुफसी जिला मुंगेर बिहार प्रशान्त कुमार पुत्र स्व0 किशोरी प्रसाद निवासी जहानाबाद थाना जहानाबाद जनपद जहानाबाद बिहार के रुप में हुई है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु.अ.सं. 280/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।